थरथरी: चंडी थाना में भूमि विवाद के लिए जनता दरबार, दो मामलों का हुआ निपटारा
चंडी थाना परिसर में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिज़मे दो मामले का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी मो0 नोमान ने बताया कि आज लगाया गया जनता दरबार मे नया एक भी मामला नही आया है। पुराने दो मामले को निष्पादन किया गया है। कुछ पुराने मामले के लिए अगले शनिवार को उपस्थित के लिए नोटिस दिया गया।