हरदोई: कलेक्ट्रेट ऑफिस में बुजुर्ग शिवकरन ने खेत पर कब्जे की शिकायत की, डीएम बोले- 'दद्दा, अब आपको दुबारा नहीं आना पड़ेगा'
Hardoi, Hardoi | Mar 19, 2025 डीएम मंगला प्रसाद सिंह कलेक्ट्रेट ऑफिस में जन सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान धोंधी गाँव के 94 वर्ष के बुजुर्ग शिवकरन द्विवेदी डीएम सामने पहुँचे और शिकायत की कि उनके खेत पर गाँव के कुछ लोगों ने कब्ज़ा कर लिया है। वह पहले भी दो बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन लेखपाल द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।