हरदोई: हरेपुरवा गांव में शौच जाने की बात कहकर घर से निकली बुजुर्ग का बाग में फांसी पर लटका मिला शव
Hardoi, Hardoi | Mar 19, 2025 सुरसा थाना क्षेत्र के हरेपुरवा गांव निवासी जगरूप की 65 वर्षीय पत्नी पनकोरा का गांव के बाहर एक बाग में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला।ग्रामीणों की सूचना पर पहुँचे परिजनों ने शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया।परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।