हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को टड़ियावां पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Mar 19, 2025 टड़ियावां थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को टड़ियावां पुलिस ने बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि गांव निवासी एक युवक द्वारा घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया था।