कोचिंग जाती बेटी को करते थे परेशान, शिकायत करने पर पिता पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला
मुरैना।
जौरा थाना क्षेत्र में रहने वाले देवी गोस्वामी की कोचिंग जाने वाली एक बच्ची को कथित तौर पर कुछ युवक लगातार परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस की , तो बदमाशों ने घर पर पहुंचकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद उनकी फरियाद नहीं सुनी गई और ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
घायल व्यक्ति का यह भी कहना है कि हमले का वीडियो उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। न्याय की मांग को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मदद की गुहार लगाई है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि मकान को लेकर पारिवारिक आपसी विवाद 2 वर्षों से चला रहा है इसी दौरान इनका आपसी विवाद हुआ और विवाद में देवी सिंह घायल हो गया है, एमएलसी आने पर या फरियादी थाने में शिकायत करता है, तो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।