छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या, घरेलू विवाद के बाद वारदात।
मुरैना जिले के अंबाह कस्बे के खजूरी रोड स्थित गली नंबर 4 में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात घरेलू विवाद के बाद एक सनसनीखेज घटना सामने आई। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अंबाह निवासी सोहन सिंह उर्फ सोनू सिकरवार भारतीय सेना में कार्यरत है और वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में पदस्थ है। बुधवार रात करीब 10 बजे सोहन सिंह और उसकी पत्नी रानी सिंह के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि सोहन सिंह अक्सर शाम को दोस्तों के साथ बाहर जाता था और देर रात शराब पीकर घर लौटता था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव था।
बताया गया है कि बुधवार को रानी के मायके करके का पुरा में उसके भतीजे का जन्मदिन था, लेकिन पति उसे कार्यक्रम में नहीं ले गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच क