स्याना: खानपुर के मेन बाजार में दुकानों से चोरी करते दो महिलाओं को दुकानदारों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया
Siyana, Bulandshahr | Aug 17, 2026
कस्बा खानपुर के में बाजार में दुकानों से चोरी करते दो महिलाओं को दुकानदारों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। सोमवार को थाना प्रभारी ने बताया कि मेन दो महिला द्वारा दुकानों से सामान चोरी की सूचना मिली थी। बताया कि पुलिस महिलाओं को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।