बागपत: एएसपी ने बागपत पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कर दिलाया राष्ट्र की एकता व अखंडता का संकल्प
Baghpat, Bagpat | Aug 15, 2026 शनिवार की सुबह करीब नौ बजे स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस कार्यालय बागपत में एएसपी प्रवीण कुमार चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।