कसरावद नगर में "SAFE CLICK-2026" 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत थाना कसरावद पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में हुए इस आयोजन के पहले चरण में श्री गुरुकुल अकेडमी में प्रोजेक्टर पर 'मोटू-पतलू' कार्टून के माध्यम से बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा सिखाई गई। वहीं, दूसरे चरण में विजय स्तम्भ चौराहा पर पैरामाउण्ड अकेडमी के विद्यार्थियों ने जीवंत नुक्कड़ नाटक से डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड और ऑनलाइन बैंकिंग ठगी से बचने का संदेश दिया। पुलिस टीम ने नागरिकों को हेल्पलाइन 1930 और गुम मोबाइल ब्लॉक करने वाले CEIR पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक रहने की अपील की। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #CyberSecurity2026 #KhargonePolice #MpNews