बड़वानी के ग्राम हरिबड़ को मिली 37.50 लाख के आधुनिक 'अटल सुशासन पंचायत भवन' की बड़ी सौगात! 🏢🌱✨
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने सोमवार को बड़वानी भ्रमण के दौरान नवीन पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्यापूजन और परिसर में वृक्षारोपण के साथ की गई। प्रभारी मंत्री ने बताया कि यह नया भवन सुशासन का केंद्र बनेगा, जहाँ ग्रामीणों को सभी सरकारी सेवाएँ एक ही जगह मिल सकेंगी। 🧐📸
साथ ही, बड़वानी जिले के लिए एक और गौरवशाली पल रहा, जब 'जल गंगा संवर्धन अभियान' में बड़वानी पूरे मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया। इस बड़ी सफलता पर मंत्री जी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह और सीईओ काजल जावला सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अंचल की हर सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #GautamTetwal #SumerSinghSol