बड़वानी पुलिस की बुजुर्गों को सुरक्षित रखने की कड़क पहल! 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत पेंशनर्स को सिखाए साइबर सुरक्षा के नियम 👮♂️📲✨
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पेंशनर्स एसोसिएशन बड़वानी में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में पहुँची पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फेक बैंक कॉल और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने की ट्रेनिंग दी। 🧐📸
कार्यक्रम के दौरान खरगोन पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष श्री राधेश्याम पाटीदार ने पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर जल्द ही तहसील स्तर पर बड़ी बैठक बुलाने की बात कही। इस दौरान समाजसेवियों का सम्मान, नए पेंशनर्स का स्वागत और बुजुर्गों का निःशुल्क मेडिकल चेकअप भी किया गया। पुलिस की अपील है—सतर्क रहें और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें। अंचल की हर सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #BarwaniPolice #SafeClick #CyberAwareness