ऊंचाहार: बीकरगढ़ व बसवई गाँव में सपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सरकार बनने पर न्याय का भरोसा दिलाया
ऊँचाहार क्षेत्र के बीकरगढ़ व बसवई गाँव में बुधवार को समाजवादी पार्टी के 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की, इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने पीडीए की सरकार बनने पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद लाल बिहारी यादव ने एसपी व एसडीएम से बातकर परिवार की मदद करने को कहा।