संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 259 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2,80,000 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।