पचरुखी: सराय थाना पुलिस ने सिवान रेलवे स्टेशन से अपहृता को किया दस्तयाब
सराय थाना पुलिस ने सोमवार को सिवान रेलवे स्टेशन से एक अपहृता को बरामद कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह उंखई गांव से शादी की नियत से युवती का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में अपहृता की मां के आवेदन पर पचरुखी सराय थाना कांड संख्या 203/24 दर्ज की गई थी।