पचरुखी: दीनदयाल पुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत की खबर पर पहुंची पुलिस
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत सूचना पर पुलिस संबंधित घर पर पहुंची। हालाकि उक्त घर के सभी सदस्य घर छोड़कर कहीं चले गए थे। पुलिस ने घरवालों का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क करने की कोशिश की मगर संपर्क नहीं हो पाया।