पचरुखी: ऊंखई पूरब पट्टी से दो शराबी गिरफतार फाइन हेतु भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के ऊंखई पूरब पट्टी गांव से शराब के नशे में धुत दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उंखई पश्चिम पट्टी निवासी नागेंद्र सिंह और कंधवारा निवासी संतोष कुमार शामिल हैं। दोनों शराबियों को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद फाइन हेतु सोमवार को सिवान कोर्ट में पेश किया।