सारठ: विधायक चुन्ना सिंह ने सारठ व पालोजोरी प्रखंड में 5 विकास योजनाओं की आधारशिला रखी, सरकार विकास के लिए गंभीर
MLA चुन्ना सिंह ने शनिवार शाम 4 बजे तक करीब ₹2.5करोड़ की लागत से सारठ व पालोजोरी प्रखंड में 5 विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। बताया कि योजनाएं धरातल पर उतरने से हजारों लोगों को फायदा होगा और हेमंत सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए गंभीर है। कुकराहा में MLA ने पत्रकारों से कहा सारठ को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए आगे भी जनहित की योजनाएं धरातल पर उतारी जाएगी।