संग्रामपुर: नगर पंचायत संग्रामपुर में बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़क किनारे कचरे का अंबार
नगर पंचायत संग्रामपुर की सफाई व्यवस्था बदहाल होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सफाई कर्मियों की कमी और नियमित निगरानी के अभाव में अधिकांश वार्डों में समय पर सफाई नहीं हो रही है। वार्डों से उठाया गया कचरा सड़क किनारे ही फेंक दिया जाता है, जिससे कई स्थानों पर कचरे का अंबार लग गया है। हल्की बारिश के बाद दुर्गंध फैलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है