खरगोन के जैतापुर स्थित वार्ड-7 के माता चौक में एक परिवार पांच दिनों से घर में भरे पानी की समस्या से परेशान है। परिवार के मुताबिक, पानी बारिश या नाले से नहीं, बल्कि फर्श के नीचे से निकलकर घर में भर रहा है। तीन कमरों के मकान में छह सदस्य रहते हैं। बेडरूम से लेकर किचन तक पानी भरा है।