विजयनगर: बिजयनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ मामले में कार्रवाई कर दो लोगों को हिरासत में लिया, CI ने की अपील
बिजयनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर 12 बजे दो लोगों को हिरासत में लिया है।थाना सीआई करण सिंह ने क्षेत्रवासियों से नशे के सेवन और तस्करी की रोकथाम के लिए सहयोग की अपील की है।कहा कि अगर किसी को नशा बेचने या सेवन करने वालों की जानकारी हो तो तुरंत थाने में सूचित करे।सूचना देने वालो का नाम गुप्त रखा जाएगा।