कुर्था: पेयजल संकट पर मनोज सिंह यादव ने जिलाधिकारी से ठोस व्यवस्था की मांग की
Kurtha, Arwal | May 22, 2026 अरवल विकास मंच के अध्यक्ष एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने जिले में गहराते पेयजल संकट को लेकर जिलाधिकारी से व्यापक स्तर पर चापाकल एवं नल-जल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करपी, कुर्था और बंसी प्रखंडों में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे लोगों को पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।