शनिवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक महुआडांड प्रखंड कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में महुआडांड प्रखंड के पंचायत जन प्रतिनिधियों को झारखंड सरकार के द्वारा प्रकाशित झारखंड गजट असाधारण अंक के सभी 19 अध्यायों की जानकारी दी गई।