सहदेई बुजुर्ग: चकेयाज गांव में बंद घर के पीछे का ताला तोड़कर हुई चोरी मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देशरी थाना क्षेत्र के चकेयाज गांव में बंद घर के पीछे का ताला तोड़कर हुई चोरी मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में चकेयाज निवासी बिन्दा सिंह ने बताया कि वह पटना चले गए थे, तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घर से नकदी और जेवर की चोरी हो गई है।