सहदेई बुजुर्ग: न्यायालय के आदेश पर मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के वार्ड 2 पहाड़पुर तोई में अतिक्रमण हटाकर भूमि मालिक को दिलाया गया कब्जा
न्यायालय के आदेश पर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के वार्ड संख्या दो पहाड़पुर तोई गांव में अतिक्रमण हटाकर भूमि मालिक को कब्जा दिलाया गया।सहदेई बुजुर्ग के सीओ रमेश कुमार,न्यायालय की ओर से नियुक्त कोर्ट कमिश्नर पुष्पक कुमार एवं सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस की उपस्थिति में निजी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को ध्वस्त कर कब्जा दिलाया गया।