सहदेई बुजुर्ग: सुल्तानपुर एवं नयागांव 28 टोला निवासी अपराधिक मामले में फरार 2 आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
देसरी थाना की पुलिस ने आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2 आरोपितों के घर इस्तेहार चस्पा किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार और पुलिस पदाधिकारी ने आरोपितों के घर ढोल बाजे के साथ पहुंचे और इस्तेहार चस्पा किया। बताया गया कि चेन छिनतई मामले में फरार चल रहे सुल्तानपुर निवासी आदित्य ठाकुर उर्फ बाबा, नयागांव 28 टोला निवासी रितेश कुमार उर्फ करुआ के घर इश्तेहार चस्पा किया।