डिंडौरी: पत्नी को पीट-पीट कर मारने वाले आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
डिंडौरी मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने मंगलवार दोपहर 2:30 प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए आरोपी फूलचंद धुर्वे उम्र 23 वर्ष निवासी खम्हेरा को हाथ मुक्को और चप्पल से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या करने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई । प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश रविंद्र गुप्ता ने आजीवन कारावास कि सजा सुनाई ।