टीकमगढ़: बड़ाघाट गांव में चार लोगों के साथ मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बड़ाघाट गांव में चार लोगों के साथ मारपीट की गई है। बड़ाघाट गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने खेत पर था, इसी दौरान नीमकचंद्र घनश्याम, राजेंद्र, राजेश सहित लगभग आधा दर्जन लोग बेवजह गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। बचाने के प्रयास में तीन अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की गई है।