ढीकुली में सवारी वाहन पर अचानक गिरा पेड़, कई लोग घायल
गनीमत रही, हादसे में नहीं गई किसी की जान
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर के ढीकुली क्षेत्र से इस वक्त एक हादसे की खबर सामने आई है।
बताया जा रहा है कि रामनगर की ओर से एक सवारी वाहन पहाड़ की तरफ जा रहा था। वाहन में सवारियां मौजूद थीं।
जैसे ही बोलेरो वाहन एक मोड़ पर पहुंचा, तभी अचानक एक पेड़ टूटकर वाहन के ऊपर जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार कुछ लोग घायल हो गए।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
#Ramnagar #Dikuli #RamnagarNews #UttarakhandNews #RoadAccident #AccidentNews #BreakingNews #UttarakhandTrendNews #CourageReports #NewsUpdate #RamnagarBreaking