कायमगंज: कायमगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों और मकानों पर लिखी गई अतिक्रमण सीमा से मची हलचल
कायमगंज तहसील कार्यालय व CHC के आसपास लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।नगर के पुलगालिब तिराहे से जामा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर राजस्व विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने नापजोख कर अतिक्रमण की सीमा निर्धारित की।पुलगालिब तिराहे से जामा मस्जिद तक का करीब 110मीटर क्षेत्र नगर का व्यस्त मार्ग हैं