शामली: बनत के गांधीनगर में बहन के घर आए भाई की मौत के मामले में 6 नामजद समेत अन्य अज्ञात पर दर्ज हुआ केस
Shamli, Shamli | Nov 12, 2026 दरअसल, भैयादूज के दौरान शामली के बनत के मोहल्ला गांधीनगर में अपनी बहन के घर आए मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश की संदिग्ध मौत हुई थी। इस मामले में मृतक के पिता मदन की शिकायत पर थाना आदर्श मंडी पुलिस ने मृतक के जीजा अरूण, उसके भाई आकाश, पिता संजीव, मां बबीता समेत रविकांत और चोटा समेत कुल 6 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।