जयसिंहनगर: चरहेट के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों से सफाई कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जिले के जयसिंहनगर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चरहेट के स्कूल में छात्रों से सफाई कराने का वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे लगभग वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि शिक्षक ने स्कूली छात्रों से स्कूल के बाहर की सफाई झाड़ू लगवाकर साफ कराया, इस घटना क्रम का वहां मौजूद किसी सख्स ने वीडियो बना लिया।