जयसिंहनगर: कौआसरई गौशाला में विधायकों की मौजूदगी में दुधारु पशु वितरण कार्यक्रम आयोजित
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कौआसरई गौशाला में मंगलवार की सुबह 11 बजे लगभग विधायकों की उपस्थिति में दुधारु पशु वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर लाभान्वित होने वाले लाभार्थीयों को विधायक ने पशु वितरण किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित दुधारु पशु वितरण अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।