गरीबों पर चला प्रशासन का डंडा, 80 परिवारों पर बेघर होने का संकट
मसूरी के मासोनिक लॉज बस स्टैंड क्षेत्र में आज प्रशासन, नगर पालिका, एमडीडीए, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सीलिंग कार्रवाई के लिए पहुंची। कार्रवाई का सामना कर रहे लगभग 80 परिवारों ने विरोध जताया, जिसके बाद उन्हें दो दिन के भीतर अपना सामान हटाने और मकान खाली करने का समय दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि संबंधित भवन बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए गए थे और पहले भी सील किए जा चुके थे। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों पर पड़ रहा है, जो वर्षों से यहां रह रहे हैं।
दो दिन बाद दोबारा सीलिंग और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।