रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग में पुलिस ने चेकिंग के दौरान आशीष कुमार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5 हाफ और 44 पव्वे शराब मिली। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हर्ष मोहन और आरक्षी राकेश कोहली भी शामिल थे।