राजमहल: उधवा प्रखंड क्षेत्र में 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण कार्य: बीडीओ
भारत की जनगणना 2027 को लेकर उधवा प्रखंड प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार आगामी 16 मई से 15 जून तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में मकान सूचीकरण कार्य चलाया जाएगा। शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े 5 बजे प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने सुपरवाइजर बाबूधन हेंब्रम एवं प्रगणक उदय कुमार मंडल को प्रमाण-पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी।