गुरूर: गुरुर में लाखों की लागत से बना कांजी हाउस शोपीस बना, प्रमुख चौक चौराहों से लेकर NH तक मवेशियों का जमावड़ा
Gurur, Balod | Jun 9, 2026 नगरीय निकाय क्षेत्र गुरूर में काऊ कैचर अभियान पूरी तरह फेल होने से मवेशियों का झुंड इन दिनों सबसे व्यस्ततम अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, धनेली चौक, पुराना बस स्टैंड,तहसील रोड जैसे अन्य स्थानो पर देखा जा रहा है। यह स्थान NH 930 के अलावा बालोद धमतरी दो जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है, जहां दिन भर सैकड़ो की संख्या में मोटर गाड़ियों गुजरती है।