बागपत: बरसिया में घर में घुसकर परिवार पर हमला, माता-पिता के सिर में आए 23 टांके, एसपी से की गई गुहार
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बरसिया गांव में घर के बाहर गंदगी करने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। मंगलवार क़ो करीब दोपहर 12:30 बजे पीड़ित रविन्द्र एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर को पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में माता-पिता समेत कई लोग