जहानाबाद: चैता गांव निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
जहानाबाद के चैता गांव के रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने के बाद पूरी तरह सनसनी मच गई है। हालांकि परिजन द्वारा आनन फानन में व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनो ने बताया कि मृतक व्यक्ति कुछ काम कर रहे थे, तभी अचानक का असंतुलित होकर गिर गए।