निज़ामाबाद: दहेज हत्या मामले में वांछित सास को सरायमीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरायमीर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गढ़वा मोड़ क्षेत्र से आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया था ।