मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में आग लग गई, जिससे जप्त समेत लगाकर रखे गए 44 वाहन जलकर नष्ट हो गए। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल की दो गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना लगती है। घटना रविवार शाम पौने चार बजे हुई।