घुवारा: टपरियन में घर के बाहर बैठे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टपरियन में घर के द्वारे पर बैठे संतोष उर्फ मजले भैया यादव पर चार लोगों द्वारा कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भाई और मां के साथ भी मारपीट का आरोप है। घायलों को घुवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।