मधुबनी में बिहार सरकार के 'सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन (विकास दिवस)' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित फोटो, वीडियो और प्रचार सामग्री समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगर भवन में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकायों में कार्यक्रमों के सफल आयोजन, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
#Madhubani #BiharGovernment #DevelopmentDay #AnandSharmaIAS #MadhubaniNews #BiharNews #GoodGovernance #Development #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Development Day ] [ Seva Sankalp Samarpan ] [ Anand Sharma IAS ] [ DM Madhubani ] [ Bihar Government ] [ Madhubani District ] [ Government Schemes ] [ Development News ]