इस्लामनगर अलीगंज: जमुई कांवरिया सेवा शिविर में कांवर सेवा के लिए पहुंच रहे शिवभक्त
सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ स्थित जमुई धर्मशाला के कांवरिया सेवा शिविर में कांवरियों की सेवा के लिए जिलेभर से शिवभक्त पहुंच रहे हैं। जमुई जिले के सभी प्रखंडों से श्रद्धालु शिविर में पहुंचकर कांवरियों की सेवा में जुटे हैं। रविवार को भी सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त सेवा के लिए शिविर पहुंचे और 9:30 बजे के बाद तक भी कांवरियों की सेवा में जुटे रहे।