लालगंज: लहंगपुर बाजार स्थित प्राचीन कुंए में गिरा विशाल सर्प, देखने वालों की लगी भारी भीड़, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
लालगंज क्षेत्र की लहंगपुर बाजार स्थित प्राचीन कुएं में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे एक विशाल सर्प के गिरने की घटना सामने आई है। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी खबर लगी कुंए के चारों ओर भारी भीड़ जमा हो गई। खतरे को भांपते हुए कप्तान दुबे ने वन विभाग को सूचना दिए। ग्रामीणों ने बताया कि यह फनी सर्प है कुंए के अंदर से फूंकने की आवाज साफ सुनाई दे रही है।