हथुआ: गोपालगंज हत्याकांड: सगा भाई निकला मास्टरमाइंड, मीरगंज थानाध्यक्ष निलंबित, पुलिसिया लापरवाही का पर्दाफाश
बिहार के गोपालगंज जिले में पिछले दिनों सुर्खियों में रहे मूकबधिर संतोष यादव हत्याकांड की जांच में एक ऐसा चौंकाने वाला सच सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मामले में पुलिस ने आनन-फानन में तीन निर्दोष व्यक्तियों को जेल भेज दिया था, तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद अब मृतक का सगा भाई ही इस हत्या का साजिशकर्ता निकला।