पोहरी: पोहरी थाना पुलिस ने लापता हुए 23 बर्षीय युवक को 24 घण्टे में किया दस्तयाब,परिजनों को किया सुपुर्द
Pohri, Shivpuri | Oct 15, 2026 पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरी के 23 वर्षीय युवक रामकिशोर आदिवासी के लापता होने का मामला सामने आया था।पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर सुराग लगाना शुरू कर दिया।जहां पोहरी थाना पुलिस ने युवक को 24 घण्टे के भीतर दस्तयाब कर बुधवार देर रात 11 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।मामले की जानकारी थाना प्रभारी रवि चौहान ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे दी है।