धरहरा प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार के तड़के लगभग 8 बजे से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।