श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जी दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ में फर्जी दरोगा को पकड़ा गया है। जो वर्दी में श्रद्धालुओं को दर्शन करने पहुंचा था, उसके गतिविधियों पर शक होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो सही से जवाब नहीं दे पाया। जिसपर शक होने पर चौक थाने लगाया गया जहां पुलिस पूछताछ कर रही हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।