वाराणसी विकास प्राधिकरण नगवां वार्ड में 04 अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की हुई कार्यवाही
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा कुल 04 अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इसके तहत वार्ड नगवां के अंतर्गत विजय सिंह द्वारा मारुति नगर में लगभग 1600 वर्ग फीट में निर्मित भूतल के निर्माण पर फिनिशिंग का कार्य पाए जाने पर स्थल को सील कर थाना लंका की अभिरक्षा में दिया गया l