पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा,मनीष वर्मा कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा रखेंगे बुलंद
बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जदयू कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव रहे मनीष वर्मा के जदयू में शामिल होने पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है की आने वाले समय में कठिन परिस्थितियों में भी मनीष वर्मा पार्टी का झंडा बुलंद रखेंगे।